बॉलीवुड डेस्क. हाल ही में दीपिका पादुकोण का फिल्म '83' से लुक रिलीज हुआ था। इस फिल्म में वह कपिल देव की वाइफ रोमी देव के किरदार में नजर आएंगी। दीपिका ने अपने लुक की तस्वीर खुद इन्स्टाग्राम पर शेयर किया था जिसके साथ उन्होंने एक कैप्शन में लिखा था, "भारतीय खेल के इतिहास से सबसे प्रतिष्ठित क्षणों में से एक इस फिल्म में एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण हिस्सा निभाना सम्मान की बात है। एक पति की पेशेवर और व्यक्तिगत ख्वाहिशों की सफलता में पत्नी कितनी अहम भूमिका निभाती है ,यह मैंने मेरी मां में बेहद करीब से देखा है और मेरे लिए कई मायनों में '83' हर महिला को समर्पित है, जो अपने पति के सपने को अपने सपनों से पहले रखती है।"
Comments
Post a Comment